फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ‘पद्मावत’ के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन

‘पद्मावत’ के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन

Wed, 24 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
‘पद्मावत’ के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन
PADMAWAT - फोटो : amarujala

विज्ञापन
संतकबीरनगर। देश भर में पदमावत फिल्म के रिलीज के विरोध की चिंगारी बुधवार को यहां भी पहुंच गई। युवाओं के एक समूह ने शुगर मिल चौराहे पर एकत्र होकर फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दिया कि यदि फिल्म दिखाई गई तो उसका विरोध किया जाएगा।

बुधवार को दोपहर में अंकुर पांडेय, आदित्य सिंह आदि के नेतृत्व में युवा शुगर मिल चौराहे पर एकत्र हुए और फिल्म पदमावत के विरोध में प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि फिल्म के रिलीज से सामाजिक समरसता को खतरा पैदा हो सकता है। आरोप लगाया कि फिल्म में भारतीय संस्कृति से खिलवाड़ किया गया है। ऐसे में फिल्म को सिनेमा हाल में नहीं चलने देंगे। प्रदर्शन करने वालों में रजत सिंह, विवेक सिंह, प्रिंस सिंह, दानिश, आदित्य यादव, विजय यादव, प्रियम, रतन, अपूर्व, अभिनव, हर्ष कुमार, भूपेश सिंह, अंशुमान सिंह, देवेश सिंह, शशांक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed