{"_id":"59d3c9db4f1c1bd8538b590f","slug":"21507051995-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मंगलवार को भी बाल विकास परियोजना कार्यालय खलीलाबाद पर जिलाध्यक्ष सरोज सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, नहीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका प्रात: दस बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार अपना वादा भूल गई है। सरकार ने वादा किया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा और मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसके लिए 120 दिन का समय निर्धारित किया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा व मानदेय बढ़ोत्तरी नहीं करती है, तब तक धरना जारी रहेगा। धरना में अशोक आर्य, उषा चौधरी, अशोक राय, रघुनाथ प्रसाद, शिव बचन विश्वकर्मा, वीरेंद्र चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष खलीलाबाद विजय लक्ष्मी गौड़, तारा देवी, आरती वर्मा, सरोज वर्मा, मीरा चौधरी, विमला शर्मा, शशिकला, बासमती, लालमती, सुमन, रीता, सुनीता, कृष्णा देवी, निकहत जहां, दौपदी, अनारकली, ज्ञानमती, गिरिजा, मीरा गुप्ता, शारदा देवी, शोभा यादव, शारदा देवी, मिथिलेश, राजमती, विजय लक्ष्मी यादव, श्यामकली, सुनीता गौड़, महेश्वरी, इसरावती, शांति गुप्ता, सुमन देवी आदि उपस्थित रहीं।