फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   213 marriges in cm combined marriage yojna

185 जोड़ों ने वैदिक मंत्रों के बीच रचाई शादी, 28 जोड़ों का हुआ निकाह

Thu, 14 Nov 2019 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
213 marriges in cm combined marriage yojna
शहर के एक मैरेज हाल में आयोजित सामूहिक विवाह बैठे घराती और बाराती। - फोटो : KHALILABAD
185 जोड़ों ने वैदिक मंत्रों के बीच रचाई शादी, 28 जोड़ों का हुआ निकाह
विज्ञापन

- डीएम बोले- दहेज प्रथा को हतोत्साहित करने में मिलेगी मदद
- विधायक जय चौबे ने कहा, गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में स्थित एक मैरेज हाल में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 213 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 185 जोड़ों ने शादी रचाई, वहीं 28 जोड़ों का निकाह कराया गया। नव दंपतियों को प्रशासन की तरफ से उपहार देकर विदा किया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिंदू धर्म के 185 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कराया गया। वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डाली। वहीं इस्लाम धर्म के 28 जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया। इस मौके पर प्रशासन ने घर-गृहस्थी चलाने के लिए उनके खाते में 35 हजार रुपये भेजने की घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद सदर के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना है। केंद्र व प्रदेश की सरकार बनने के बाद गरीबों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नव दंपतियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण भी कराया जाएगा, ताकि उन्हें रोजगार देने का भी कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार शादी विवाह के फिजूल खर्ची के उपरांत कर्ज के बोझ तले दब जाते थे, अब इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि यह सरकार की अच्छी पहल है। इससे दहेज प्रथा को हतोत्साहित करने में मदद मिलेगी। सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के खाते में 35 हजार रुपये भेजने का प्रावधान है, जबकि दस हजार रुपये सामान पर खर्च किया गया। छह हजार रुपये घरातियों व बरातियों के सत्कार और जलपान पर खर्च किया गया। इस मौके पर पौध रोपण को बढ़ावा देने के लिए सभी जोड़ों को एक-एक पौधे भी उपलब्ध कराए गए। सभी से इसका संरक्षण करने का आह्वान किया गया। इस दौरान एडीएम रणविजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि बहादुर निषाद, पीडी प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर एसपी सिंह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीडीओ रविंद्र सिंह, ईओ बीना सिंह, डीपीओ विजय श्री, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, डीएसटीओ एनके सिंह, महेंद्र पासवान, माया पाठक, दुर्गेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed