{"_id":"6ada563b355ceccb2b08e175","slug":"21-fertilizer-shops-inspected-one-license-suspended-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159372-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खाद की 21 दुकानें जांची गईं एक का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खाद की 21 दुकानें जांची गईं एक का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
मेंहदावल में खाद की दुकानों की जांच करते जिला कृषि अधिकारी-स्रोत सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खाद की उपलब्धता आदि को देखने और कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले की तीनों तहसीलों में टीम गठित कर खाद की दुकानों की जांच हुई। इस दौरान तीनों तहसीलों में 21 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान अनियमितता मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। तीन दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
इसके साथ ही उर्वरक के 14 नमूने लिए गए। टीम की इस छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव ने बताया जिले में उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच हेतु कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार बनाई गई, जिसे तहसील मेंहदावल में जिला कृषि अधिकारी एवं एसडीएम, तहसील धनघटा में भूमि संरक्षण अधिकारी दीप चंद्र चौरसिया एवं एसडीएम, तहसील खलीलाबाद में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह एवं एसडीएम की टीमें गठित कर उर्वरकों की जांच के लिए छापा मारा गया।
・