फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कांग्रेस प्रत्याशी ने बसपा प्रत्याशी पर तथ्य गोपन का लगाया आरोप

कांग्रेस प्रत्याशी ने बसपा प्रत्याशी पर तथ्य गोपन का लगाया आरोप

Wed, 24 Apr 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी ने बसपा प्रत्याशी पर तथ्य गोपन का लगाया आरोप
कांग्रेस ने बसपा प्रत्याशी पर तथ्य छिपाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

फोटो
पार्टी उम्मीदवार भालचंद ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दी आपत्ति

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कांग्रेस उम्मीदवार भालचंद यादव ने बसपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी पर नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में तथ्य छिपाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रत्याशी ने बैंक देनदारियों का विवरण नहीं दिया है। जबकि उनके कई सगे रिश्तेदारों पर एक अरब 17 करोड़ 96 लाख से अधिक का बकाया है और नोटिस भी जारी हो चुकी है। वहीं बसपा प्रत्याशी इसे महज चुनावी स्टंट बता रहे हैं।

बुधवार को कलेक्ट्रेट के पास पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार भालचंद यादव ने कहा कि उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी को आपत्ति पत्र देकर बताया है कि बसपा प्रत्याशी ने नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में केवल अपनी और पत्नी की संपत्ति का जिक्र किया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच ऑफिस प्रेस एरिया दिल्ली-दो के ऋणों का उल्लेख नहीं है। जबकि शपथ पत्र में आश्रित से तात्पर्य माता-पिता, पुत्र-पुत्री, पति-पत्नी के अलावा रक्त या विवाह से बने संबंध भी शामिल हैं। भालंचद का कहना है कि परिवार के कई सदस्यों के नाम ऋण है जिस पर नोटिस भी हो चुकी है। यदि निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई नहीं की तो वह न्यायालय की शरण लेंगे। वहीं बसपा प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि नामांकन शपथ पत्र में उन्होंने कोई तथ्य नहीं छिपाया है। वह कई बार चुनाव लड़ चुके हैं और कभी भी गलत तथ्य प्रस्तुत नहीं किया। चुुनावी लाभ लेने के लिए कांग्रेेस प्रत्याशी उन पर इस तरह का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed