{"_id":"5a4d17294f1c1b32198b4a66","slug":"201515001641-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार के रौंदने से मां की मौत,बेटी समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार के रौंदने से मां की मौत,बेटी समेत दो घायल
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली कस्बे के बाहर पोखरे के पास बुधवार को एक बेकाबू कार के रौंद देने से एक महिला की मौत हो गई,जबकि उसकी बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायलों को हरिहरपुर स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
महुली कस्बा निवासी 45 वर्षीय आरती पत्नी रविंद्र साहनी, 60 वर्षीय तिलका देवी पत्नी मल्लू और 15 वर्षीय अंकिता पुत्री रविंद्र साहनी बुधवार को गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए पाईप लेकर खेत में जा रही थीं। जैसे ही महिलाएं गांव से बाहर महुली- हरिहरपुर मार्ग पर स्थित पोखरे के पास पहुंची। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से गुजरी कार ने उन्हें रौंद दिया। जिससे तीनों सड़क पर घायल होकर छटपटाने लगी। महिलाओं को छटपटाता देख कार सवार मौके से फरार हो गया। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नाथनगर पर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही दोनों घायलों को हरिहरपुर स्थित एक प्राईवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर महुली ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। कार चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।