फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ऋण माफी योजना के दूसरे चरण की तैयारी शुरू

ऋण माफी योजना के दूसरे चरण की तैयारी शुरू

Wed, 30 Aug 2017 06:23 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
ऋण माफी योजना के दूसरे चरण की तैयारी शुरू
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लघु एवं सीमांत किसानों के ऋण माफी योजना के संबंध में उत्तर प्रदेश एनआईसी के तकनीकी निदेशक राजेश कुमार गंगल ने बताया कि एनआईसी द्वारा आधार फीडिंग एवं भूलेख मैपिंग हेतु पोर्टल को पुन: खोल दिया गया है। शासन द्वारा मिले निर्देश के क्रम में शत प्रतिशत फीडिंग के कार्य को आठ सितम्बर तक पूर्ण कर लिया जाना है। बताया गया है कि जनपद में कुल 49558 ऋणी कृषकों के सापेक्ष अभी तक प्रथम चरण 22065 कृषकों के खातों को ही आधार से लिंक कराया जा सका था। द्वितीय एवं अत्यन्त महत्वपूर्ण चरण में शेष बैंक खातों को आधार लिंक कराया जाना है, जिससे कि अर्ह ऋणी कृषकों का ऋण माफी दिया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शेष ऋणी कृषक तहसील मुख्यालय पर बनाये गये आधार कार्ड कैंप से आधार कार्ड बनाते हुए उसे अपने बैंक खातो से लिंक कराना सुनिश्चित करें। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि फसली ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत प्रथत चरण की धनराशि सभी बैको के नोडल शाखाओं में 28 अगस्त को स्थानान्तरित कर दिया गया है। इस धनराशि को बैंक शाखाओं के माध्यम से किसानों के खातों में अविलंब स्थानान्तरित कराया जा रहा है। इसके बाद आनलाईन स्क्रोल भरते हुए बैंकों द्वारा डाटा लॉक किया जाएगा। कृषकों की ऋण माफी प्रमाण पत्र डीएलसी द्वारा प्रिंट कराकर विधिवत कैंप की तिथि को किसानों में वितरित कराए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed