फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   20 positive found

20 पॉजिटिव मिले, 35 कंटेनमेंट जोन बने

Fri, 26 Mar 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
20 positive found
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर कोविड की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
20 पॉजिटिव मिले, 35 कंटेनमेंट जोन बने
विज्ञापन

लगातार मरीजों के बढ़ने से सकते में है स्वास्थ्य महकमा
सतर्कता व मास्क के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जहां 17 मरीज मिले थे, वहीं, शुक्रवार को 20 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने 35 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बना दिया है। स्वास्थ्य महकमा लगातार बाहर से आने वाले यात्रियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रहा है। इसके साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
इधर, पिछले एक सप्ताह से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। महाराष्ट्र व अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन और मेंहदावल बाईपास पर कोरोना की एंटीजन जांच की जा रही है। इसमें प्रतिदिन मरीज मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 17 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बने एलटू अस्पताल की क्षमता 200 बेड की है। उन्होंने बताया कि जिले में लगातार बाहर से आने वालों लोगों में कोरोना का संक्रमण मिल रहा है। शुक्रवार को 20 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 10 मरीज एंटीजन रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों के घर को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जिले में 35 कंटेेनमेंट जोन बने हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलवन अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है, उन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोग कोरोना की जांच करा लें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों में बने है कंटेनमेंट जोन
खलीलाबाद में छह, बघौली में 10, सांथा में पांच, नाथनगर में चार, पौली में दो, मेंहदावल में छह और बेलहर कला में दो जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
अब तक 3517 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
संतकबीरनगर। शुक्रवार को 1420 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3517 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 3412 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 61 एक्टिव केस हैं। 766 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन में बढ़ गए 76 मरीज
संतकबीरनगर। कोरोना के पिछले आठ दिनों में 76 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें 18 मार्च को तीन, 19 मार्च को सात, 20 मार्च को 10, 21 मार्च को चार, 22 मार्च को पांच, 23 मार्च को नौ, 24 मार्च को एक, 25 मार्च को 17 और 26 मार्च को 20 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed