{"_id":"60c795f38ebc3e8168091f80","slug":"2-died-by-lightening-khalilabad-news-gkp3981090100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से युवती समेत दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से युवती समेत दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन

- पचपेड़वा, उमरी कला और डड़वा गांव में हुई घटना
- पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे/संतकबीरनगर। सोमवार की शाम को तेज बारिश के दौरान तीन अलग-अलग गांव में बिजली गिरने से एक युवती समेत दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कांटे चौकी प्रभारी बलराम पांडेय ने बताया कि सोमवार की शाम को तेज बारिश के दौरान बिजली गिरी, जिससे पचपेड़वा गांव के खेत में काम से गई 22 वर्षीय पूजा यादव पुत्री लाल जी यादव चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह से उमरी कला गांव में बिजली गिरी। जिससे घर के बाहर खड़े 30 वर्षीय श्याम जी पुत्र मंटू घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में सपा नेता रमेश यादव जिला अस्पताल पर पहुंचाया, जहा पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि इसी तरह से डड़वा गांव में भी बिजली गिरने से राजू पुत्र सत्यनारायण 34 वर्ष, मनोज यादव पुत्र हीरालाल 25 वर्ष, अजय यादव पुत्र श्यामसुंदर 23 वर्ष और श्याम सुंदर पुत्र त्रिलोकी 54 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।