{"_id":"658f03d4b66c2cded301680f","slug":"2-arrested-with-ganja-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-7506-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक किलो नौ सौ ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक किलो नौ सौ ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Fri, 29 Dec 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने एक किलो नौ सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र भ्रमण व संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान भुजैनी चौराहे के पास से एक संदिग्ध को दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र यादव पुत्र गोमती प्रसाद निवासी ग्राम हाड़ापार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस को एक किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
इसी तरह थाना दुधारा पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रसादपुर पुलिया के पास से संदिग्ध बब्लू पुत्र अब्दुल मजीद उर्फ नाटे निवासी साफियाबाद को पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से तलाशी के दौरान 800 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करके कानूनी कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया गया।