फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Fri, 25 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत
संतकबीरनगर। गुरुवार को हरितालिका तीज के दिन भोर में सहरी सेवन करने के बाद सुहागिनों ने पति की दीर्घायु और कुंवारी कन्याओं ने मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए निर्जल व्रत रखा। सायंकाल शिव मंदिरों में गौरीशंकर की विधि-विधान से पूजा की। ब्राह्मण की पत्नियों ने पूजा अर्चना कर दान दिया। परंपरा के अनुसार, भाद्र पद शुक्ल पक्ष की तीज को देवी पार्वती ने निर्जल व्रत रहते हुए शिव की उपासना की और मनोवांछित वर पाया था।
विज्ञापन

उसी प्रकार सुहागिन महिलाएं अपने पति के कल्याण और दीर्घायु के लिए यह व्रत करती हैं। वास्तव में शिव ने पार्वती को पूर्व जन्म का स्मरण कराने के उद्देश्य से उन्हें इस व्रत का ध्यान कराया था। ऐसा विद्वानों का कहना है। व्रती महिलाओं ने निर्जल व्रत कर सौभाग्य सूचक वस्त्र आभूषण धारण किया। हाथ में मेंहदी रचाई और पैरों में आलता लगाया, फिर शिव मंदिरों में पहुंच कर पूजन अर्चन किया। मंगलगीत का गायन किया। तीज व्रत की महिमा का बखान करने के बाद घर वापस लौट कर सास के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। श्रेष्ठ सुहागिन ब्राह्मण पत्नी की पूजा अर्चना कर दान किया। खलीलाबाद शहर की रहने वाली मंजूषा पांडेय, सरिता दुबे, पूजा मिश्रा, सुमन मिश्रा, रीता मिश्रा, मधुु, सरोज यादव, प्रियंका सिंह, अपर्णा मिश्रा, अनीता यादव ने बताया कि भोर में दान करने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा।
विज्ञापन

त्योहार में मेहंदी लगाना शुभ
संतकबीरनगर। तीज व्रत रहने वाली अनीता यादव और प्रियंका सिंह ने बताया कि बाजार में मेंहदी 15 रूपये प्रति कुप्पी के हिसाब से मिली। जिसमे मुश्किल से 15-20 ग्राम मेंहदी होती है। चूंकि तीज व्रत में मेंहदी लगाना शुभ माना जाता है। अत: उन लोगों ने मेंहदी सामूहिक रूप से लगाने के बाद पूजा पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों में रही भीड़
संतकबीरनगर। महिलाओं के तीज व्रत को लेकर शहर में मिठाईयों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। लोग तरह-तरह की मिठाई खरीदने को आतुर दिख रहे थे। तीज व्रत करने वाली प्रियंका सिंह, भारती राय, श्वेता त्रिपाठी, सारिका ने बताया कि मिठाई की दुकानों से बुधवार की शाम ही मिठाइयां मंगा ली थी। व्रत के दिन मिठाई मंगा पाना संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed