फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अपराजिता मुहिम..

अवश्य करें मतदान, मजबूत होगा लोकतंत्र

Sat, 13 Apr 2019 11:29 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता मुहिम..
जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में अपराजिता के तहत हुई मतदाता जागरूकता गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। लोकतंत्र के महापर्व में सबकी सहभागिता जरूरी है। चुनाव में एक-एक वोट कीमती है। ऐसे में हमें अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। पिछली बार यहां 52 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान प्रतिशत में वृद्धि से लोकतंत्र मजबूत होगा। ये बातें मुख्य अतिथि और सीओ सदर रमेश कुमार ने शनिवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता गोष्ठी में कहीं।
विज्ञापन

खलीलाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में असली ताकत जनता के हाथ होती है, लेकिन यह तभी संभव है जब वह मतदान में हिस्सा ले। कार्यक्रम में 81 लोगों ने 12 मई को मतदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर देववाणी ट्रस्ट खलीलाबाद की मुख्य ट्रस्टी विनीता यादव, रत्नेश कुमार, डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खलीलाबाद की वार्डेन प्रतिभा सिंह, अध्यापिका नीलिमा मिश्रा, गीता सिंह, सुमन सिंह, पूजा मिश्रा, प्रेमलता, हेमलता चौधरी, अर्चना श्रीवास्तव के अलावा अजय कुमार तिवारी, अफजल, प्रेमशंकर चौधरी, गुड्डू, परम प्रकाश, विश्वनाथ विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, अर्जुन प्रसाद, प्रमोद उपाध्याय, रत्नेशधर पाठक, यतींद्रनाथ आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मतदान आधारित रंगोली बनाई
कार्यक्रम में शामिल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने कला शिक्षक परम प्रकाश की देखरेख में आकर्षक रंगोली बनाई। चुनाव पर आधारित इस रंगोली में अमिट स्याही निशान वाली अंगुली व 12 मई को मतदान करें का स्लोगन आकर्षण का केंद्र रहा। उपस्थित अतिथियों व अन्य लोगों ने छात्राओं की मेहनत को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के बारे में जानकारी मिली
अमर उजाला की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में आए अधिकारियों ने लोकतंत्र व चुनाव के विषय में अच्छी जानकारी दी। यह जानकारी पढ़ाई के साथ-साथ अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में भी सहायक रहा।
- रेखा, छात्रा, केजीबी खलीलाबाद।
महिलाओं को करूंगी जागरूक
चुनाव में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के लिए जो अपेक्षा की गई है उसे पूरा करूंगी। अपने मां-बाप के साथ ही अन्य रिश्तेदारों व पड़ोसियों को भी मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दूंगी।
- महिमा, छात्रा-केजीबी खलीलाबाद।
अच्छी सरकार चुनना भी देश सवा
कार्यक्रम में शामिल होने से इस बात की जानकारी हुई कि देश के लिए हर व्यक्ति कुछ न कुछ कर सकता है। हम अच्छी सरकार चुनने में मदद करें तो यह भी देश सेवा होगी। अच्छी सरकार ही समस्याओं का समाधान करेगी।

- मधु, छात्रा-केजीबी खलीलाबाद।
सिर्फ नेताओं को दोष न दें
कार्यक्रम में यह सीख मिली कि केवल नेताओं को दोष देने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। जब प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझेगा और सही नेता का चुनाव करेगा तो बहुत सारी समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाएगा।
- ज्योति, छात्रा-केजीबी खलीलाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed