फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पासिंग आउट परेड में शामिल हुए 172 नए रंगरूट

पासिंग आउट परेड में शामिल हुए 172 नए रंगरूट

Fri, 25 Jan 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड में शामिल हुए 172 नए रंगरूट
पॉसिंग आउट परेड में शामिल हुए 172 प्रशिक्षु
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह
एसपी ने प्रमाण पत्र व शील्ड देकर किया प्रोत्साहित
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस में बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण पूरी कर चुके 172 रंगरूटों के सम्मान में दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। रंगरूटों ने पॉसिंग आउट परेड कर एसपी को सलामी दी। इस दौरान एसपी ने उन्हें प्रमाण पत्र और शील्ड देकर प्रोत्साहित किया।

एसपी आकाश तोमर ने रंगरूटों को कानून द्वारा स्थापित भारतीय विधान के प्रति विश्वास एवं सच्ची राजभक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नए रंगरूट फील्ड में जाकर जनता से उच्च कोटि का व्यवहार करें एवं ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वहन करें। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें। सीओ पुलिस लाइंस रमेश कुमार व प्रतिसार निरीक्षक के पर्यवेक्षण में आरक्षियों का प्रशिक्षण कराया गया। इसमें 173 प्रशिक्षु बलरामपुर जनपद से आए थे। एक प्रशिक्षु ने अन्यत्र सेवा में जाने के कारण त्यागपत्र दे दिया था। एसपी ने परेड का सफल नेतृत्व करने वाले परेड कमांडरों, आंतरिक एवं बाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों और उनके समस्त प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम रणविजय सिंह, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार, सीओ मेंहदावल आनंद कुमार पांडेय, निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed