फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   एक कमरे वाले शहरी गरीबों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

एक कमरे वाले शहरी गरीबों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

Tue, 02 Oct 2018 09:24 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
एक कमरे वाले शहरी गरीबों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री आवास
house

विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहरी क्षेत्र में एक कमरे में रहने वाले गरीब भी अब अपना घर बड़ा बनवा सकते हैं। प्रधानमंत्री शहरी आवास विस्तार योजना के तहत खलीलाबाद शहर के 1500 ऐसे गरीब लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके तहत एक कमरे में रहने वाले लोगों के पास कमरे से सटे नौ वर्ग मीटर जमीन होना अनिवार्य है। उन्हे कमरा बनवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये अनुदान मिलेगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद के कार्यालय में आवेदन करना होगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) व प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के जरिए उन लोगों को आवास के लिए धन मुहैया कराया जाता है जो कच्चे मकान में रहते हों तथा उनके पास भवन निर्माण के लिए अपनी जमीन हो। भवन निर्माण के लिए शहरी क्षेत्र में इसके लिए दो लाख चालीस हजार रुपये व ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख 20 हजार रुपये तीन किस्तों में अनुदान मिलता है। ग्रामीण क्षेत्र में भवन निर्माण की मजदूरी के लिए 15750 रुपये मनरेगा से भी दिया जाता है।
विज्ञापन

अब प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को विस्तार दिया जा रहा है। इसके तहत शहरी क्षेत्र में ऐसे गरीबों को लाभ दिया जाना है जिन लोगों के पास केवल एक कमरे का पक्का मकान है और वे आर्थिक संकट के चलते अपना दूसरा कमरा नहीं बनवा पा रहे है। इस योजना में चयनित लाभार्थी को डेढ़ लाख रुपये का अनुदान देकर घर का विस्तार किया जाएगा। पिछले दिनों जिले के दौरे पर आए प्रदेश सरकार के आवास विकास मंत्री सुरेश पासी ने खलीलाबाद में समीक्षा बैठक के दौरान इस योजना की चर्चा करते हुए पात्रों को इसका लाभ दिलाने की घोषणा की थी। अब खलीलाबाद शहर में इस योजना के लिए शासन की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ बीना सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में एक कमरे में रहने वाले लोग जो अपने घर का विस्तार देना चाहते हैं उन लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक के पास कमरे से सटा नौ वर्ग मीटर जमीन होना अनिवार्य है। जिसमें वे कमरा और कीचन बना सकें। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे। अनुदान देने से पहले पात्रता की पूूरी जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed