फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बखर रा नगर पंचायत के गठन प्रक्रिया पर लगे रोक:परवेज

बखर रा नगर पंचायत के गठन प्रक्रिया पर लगे रोक:परवेज

Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
बखर रा नगर पंचायत के गठन प्रक्रिया पर लगे रोक:परवेज
संतकबीरनगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि बखिरा नगर पंचायत की अधिसूचना जारी हो गई है। कई गांवों को नगर पंचायत मेें शामिल नहीं किया गया है। इससे वहां के लोगों में निराशा है। दूर-दराज के गांवों को शामिल किया गया है जबकि बखिरा से सटे गांवों को शामिल नहीं किया गया। यह सरासर गलत है। उन्होंने जिला प्रशासन से बखिरा नगर पंचायत के गठन की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि डीएम अपने स्तर से गांवों की भौतिक स्थिति की जांच कराकर प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

शनिवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत जिलाध्यक्ष ने जारी अधिसूचना पर आपत्ति जताई। कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह अधिकरियों के पास जा रहे है। जनता की इस लड़ाई को कांग्रेस अंतिम क्षण तक लड़ेगी। सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने उपेक्षित गांवों को नवगठित नगर पंचायत में शामिल करने की डीएम से मांग की। पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि नजदीक के गांवों को शामिल न करना वहा की जनता के साथ अन्याय है। अधिसूचना की आपत्ति पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होगी। पत्रकार वार्ता के दौरान उपाध्यक्ष अजय सिंह, महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, कृष्ण कुमार, राजीव गौड़, मनोज कन्नौजिया समेत अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed