{"_id":"59d51b5d4f1c1bce538b5b16","slug":"171507138397-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरथवलिया गांव वालों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरथवलिया गांव वालों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। क्षेत्र के गरथवलिया गांव के लोगों ने किशोरी की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक गांव के लोग कोतवाली में ही डटे रहे। बाद में कोतवाल ने उन्हें सीओ के जरिए जांच का आश्वासन देकर समझाया तो लोग वापस गए।
प्रदर्शन करने वाले गरथवलिया गांव के लोगों का आरोप है कि करमराज की 17 वर्षीय बेटी कामिनी 27 सिंतबर को घर से बाहर निकली और गायब हो गई। अगले दिन 28 सितंबर को चिर्रीपुर गांव के पास कठिनइया नदी में उसकी लाश मिली। गांव वालों का आरोप है कि कामिनी की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस लीपापोती कर रही है। कोतवाली के एक पुलिस कर्मी भी गांव वालों से उलझ गए। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने सीओ रमेश कुमार मौके पर गए थे। उनके स्तर से जांच होने के बाद जैसा उनका निर्देश होगा, वैसी ही कार्रवाई होगी। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की कोई चोट नहीं है और डूबने से मृत्यु हुई है। इस दौरान करमराज, अजय कुमार, संदीप, विशाल, सुनील, धीरज, सुरेश आदि मौजूद रहे।