फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   छात्रों को मिलेगा लाभ

छात्रों को मिलेगा लाभ

Sat, 12 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को मिलेगा लाभ
संतकबीरनगर। अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय के कमजोर वर्ग के छात्रों को अलग से कक्षाएं चलाकर उनको मजबूत किया जाएगा। सरकार की यह योजना एडेड और राजकीय विद्यालयों में लागू की गई है। विषयों से संबंधित शिक्षक को इसके एवज में दो हजार मानदेय दिया जाएगा। कक्षाए 45 दिन की होंगी। इसके लिए सभी एडेड व राजकीय विद्यालयों को कक्षाएं तत्काल प्रारंभ कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने कक्षा नौ में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को जिनका गणित, विज्ञान और गणित विषय पर पकड़ कमजोर है। उनका विषय पर पकड़ बनाने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 45 दिन की अगल से कक्षाएं चलाई जाएगी। इसमें विद्यालय प्रशासन ऐसे छात्रों का चयन करेगा जो विषय में काफी कमजोर होंगे। उनकी अलग से सूची बनाई जाएगी और उनको संबंधित विषय के शिक्षक अलग से बुलाकर विद्यालय समय में कक्षाएं चलाएंगे। इसके एवज में प्रति शिक्षक को दो हजार रुपये प्रोत्साहन मानदेय दिया जाएगा। इसका लाभ जिले के 32 एडेड और एक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को मिलेगा। शासन ने मानदेय के लिए धन जारी कर दिया गया है। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि एडेड और राजकीय विद्यालयों में कक्षा नौ के कमजोर छात्रों के लिए अलग से कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही इसका निरीक्षण भी किया जाएगा। बताया कि इसके लिए विद्यालयों के शिक्षक को दो हजार प्रोत्साहन मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed