फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   विकास कार्य

विकास कार्य

Mon, 31 Jul 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्य
धनघटा, सिद्घार्थनगर। गांवों में कराए गए विकास कार्यों और उस पर खर्च धनराशि का विवरण जानने के लिए ग्रामीणों को अब आरटीआई का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। सभी ग्राम पंचायतों को गांव के सार्वजनिक स्थलों पर समूचे वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों और उस पर खर्च होने वाले बजट का पूरा विवरण दर्ज कराना होगा। इसके लिए शासन के फरमान के बाद डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

गांवों में विकास कार्यों के लिए शासन से मिलने वाले धन का दुरूपयोग करना ग्राम पंचायतों के लिए मुश्किल होगा। ग्रामीणों को गांवों के विकास योजनाओं में खर्च होने वाले बजट की जानकारी के लिए आरटीआई का सहारा लेना पड़ता था। शासन के निर्देश पर अब कराए गए विकास परियोजनाओं और उस पर खर्च हुई धनराशि का समूचा विवरण गांवों के सार्वजनिक स्थलों पर लिखवाया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक विद्यालय के भवन, पंचायत भवन, आंगनवाडी केन्द्र के भवन, साधन सहकारी समिति या अन्य महत्वपूर्ण स्थान जहां पर आम लोगों की नजर आसानी से पड़ सके को चिन्हित किया गया है। दीवारों पर पूरे वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायतों ने जिन-जिन परियोजनाओं पर कार्य कराया है, उसका पूरा विवरण लिखा जाएगा। इसमें गांव में शासन द्वारा भेजे गये बजट के सापेक्ष खर्च हुई धनराशि तक का पूरा विवरण शामिल होगा। अब ग्राम प्रधान और सचिव ग्रामीणों से गांव के वित्तीय स्थिति को नहीं छिपा पाएंगे। डीएम ने सभी बीडीओ को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जल्द ही ग्राम पंचायतों द्वारा इसका अंकन शुरू करा दिया जाएगा। बीडीओ नाथनगर प्रवीण कुमार शुक्ला ने बताया कि जल्द ही सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर पूरा विवरण लिखवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed