फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1668 beneficiaries' basis Reject

1668 लाभार्थियों के ‘आधार’ रिजेक्ट

Sun, 11 Nov 2018 10:54 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Sun, 11 Nov 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
1668 beneficiaries' basis Reject
1668 लाभार्थियों के आधार रिजेक्ट - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थाई पात्रता सूची में शामिल 1668 लाभार्थियों के आधार कार्ड नंबर वेरिफिकेशन में रिजेक्ट हो गए। किसी का नाम गड़बड़ है तो किसी का नंबर।  गड़बड़ी सामने आने के बाद  जिम्मेदार अफसरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आनन-फानन लाभार्थियों के आधार कार्ड की दोबारा फीडिंग के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


जिले में पीएम आवास की स्थाई पात्रता सूची में दर्ज 4458 लोगों को आवास आवंटन होना है। 4016 लोगों के आधार कार्ड नंबर फीड हो चुके हैं। जब इन आधार नंबरों का ऑनलाइन वेरिफिकेशन कराया गया तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई। 4016 आधार कार्ड नंबरों में से 1668 रिजेक्ट हो गए। कुछ ऐसे नंबर हैं जिनमें दर्ज नाम व आवास आवंटन की स्थाई पात्रता सूची में दर्ज नाम में समानता नहीं है तो किसी का नंबर ही गलत है। जिस आधार कार्ड को गड़बड़ी रोकने का सबसे बड़ा उपाय माना जा रहा था, वही रिजेक्ट होने से अफसरों की चिंता बढ़ गई है। आधार कार्ड नंबर रिजेक्ट होने का मामला जिले के सभी नौ ब्लॉकों में सामने आया है। बघौली में 60, बेलहर कलां में 142, हैंसर बाजार में 308, खलीलाबाद में 43, मेंहदावल में 57, नाथनगर में 606, पौली में 82, सांथा में 322 और सेमरियांवा में 48 आधार कार्ड रिजेक्ट हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed