फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   165 kg of narcotics destroyed in Operation Dahan, goods from 20 cases disposed of

Sant Kabir Nagar News: ऑपरेशन दहन’ में 165 किलो मादक पदार्थ नष्ट, 20 मुकदमों का माल किया डिस्पोज

Thu, 16 Apr 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
165 kg of narcotics destroyed in Operation Dahan, goods from 20 cases disposed of
सिद्धार्थनगर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) ने 20 अभियोगों से संबंधित कुल 165.365 किलोग्राम मादक पदार्थों का विधिवत निस्तारण कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद की गई। जिले के 10 अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों से संबंधित जब्त माल में गांजा, चरस, डोडा, हेरोइन/स्मैक और नशीली गोलियां शामिल थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में यह पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने डीसीआरबी शाखा के साथ मिलकर निर्धारित मानकों के अनुसार कार्रवाई की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सभी मादक पदार्थों को थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम बभनी स्थित कॉमन बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी प्लांट के इंसिनेटर के माध्यम से नष्ट किया गया। इस दौरान पर्यावरणीय मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed