{"_id":"5be9cfb6bdec2269a5529e95","slug":"161542049718-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमी महोत्सव
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमी को घोषित कराएंगे राष्ट्रीय धरोहर : अनुराग
आमी महोत्सव की पहली रात संगीत और नाट्य कला के हवाले रही
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। आमी नदी के तट पर पड़रिया-देवपुर में शुरू हुए दो दिवसीय आमी महोत्सव की पहली रात संगीत और नाट्य कला के हवाले रही। महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अनुराग यादव ने महात्मा बुद्ध व कबीर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान रिया शुक्ला व पूजा मिश्रा ने हिंदी व भोजपुरी गीत व भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान अनुराग ने कहा कि आमी पूर्वांचल की गंगा है। यहीं से महात्मा बुद्ध व कबीर ने मानवता का संदेश दिया था। इसे सहेजने की जरूरत है। सपा की सरकार बनने पर आमी को गोमती की तरह कचरा मुक्त कराते हुए राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाएगा। महोत्सव के आयोजक राम नारायन यादव ने कहा कि दो वर्ष पहले इस महोत्सव की शुरुआत आमी नदी को कचरा मुक्त कराने तथा महात्मा बुद्ध व कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। नदी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने तक यह अभियान चलता रहेगा।
ऑल इंडिया मजलिस ए एतेहादुल मुसलमीन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार यादव ने कहा कि आमी को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार को प्रयास करना चाहिए। इस दौरान
विज्ञापन
निसार अहमद खान, फूलचंद यादव, कोमल यादव, सत्यभान यादव, अनिल चौधरी, चंद्रावती देवी, जनार्दन आदि मौजूद रहे।