फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बसपा की समीक्षा बैठक

बसपा की समीक्षा बैठक

Sun, 30 Sep 2018 12:22 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
बसपा की समीक्षा बैठक
लोगों को भ्रमित कर रही मोदी सरकार : कुशवाहा
विज्ञापन

बसपा ही सर्व समाज की हितैषी
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शनिवार को शहर के एक मैरेज हॉल में बहुजन समाज पार्टी के संगठन की दो दिवसीय समीक्षा बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार झूठ के सहारे लोगों को भ्रमित कर रही है। देश में विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि सरकार हर मोर्च पर विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि बसपा ही सर्वसमाज की हितैषी है। इसलिए कार्यकर्ता सभी समाज को जोड़ने के लिए बसपा की नीति व रीति को समझाएं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए। यदि बूथ मजबूत होगा तो 2019 में बसपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि आम जनता बसपा की ओर निगाहे लगाए हुए है। अध्यक्षता कर रहे जोन इंचार्ज घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सिर्फ झूठे वादे कर रही है। विकास ठप पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है तो भाजपा समाज को बांटने में जुट जाती है। पूर्व सांसद कुशल तिवारी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मिशन-2019 में सफलता के लिए जुट जाएं। इस दौरान कल्पानाथ बाबू, सुधीर कुमार भारती, सुरेश कुमार गौतम, केके गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र राव, भगवान दास, लालचंद्र निषाद, कौशल कुमार चौधरी, अशोक कुमार मौर्य, अखिलेश चौधरी, नीलमणि, राम सिधारे, अब्दुल अजीम, लाल बहादुर, रामचंद्र राव, अख्तर खान, बृजेंद्र मणि, अमित कुमार चौधरी, राजेंद्र आजाद, रामचेत चौहान, उदयभान, शोमनाथ बौद्ध, जगत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed