{"_id":"59ef83a94f1c1bf4688b7428","slug":"161508869033-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार को कोसा
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अांगनबाड़ी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने परियोजना कार्यालयों पर धरना दिया। यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकार को जमकर कोसा। संघ के जिला संरक्षक अयोध्या प्रसाद, जिलाध्यक्ष मंजू देवी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नीरू मिश्रा ने कहा कि सरकार ने 120 दिन में वादा पूरा करने का आश्वासन दिया था। कई बार की वार्ता के बाद अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। ऐसे में धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है। खलीलाबाद में परियोजना कार्यालय पर हुए धरना में प्रतिभा उपाध्याय, ज्ञानमती,माया देवी, नीतू जायसवाल, राजमति, विमला राय, प्रकाशमति, चंपावती, पार्वती, राधिका, शोभा, उम्दा यादव, सुनीता देवी, कृष्णावती, विजय सिंह, राधिका त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहीं। इसी प्रकार सांथा परियोजना कार्यालय पर मीरा शुक्ला, वंदना, संध्या गोयल, बेलहर में मांडवी, बीना मौर्या, प्रवीन सिंह, मेंहदावल में ऊषा मिश्रा,संजीदा, बघौली में राजेश्वरी, गंगौती, सेमरियावां में ओसिमा, ऊषा गौतम आदि लोगों ने धरना दिया। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रानी दूबे के नेतृत्व धरना दिया गया। इस दौरान बीना श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी ओझा, शंति गौतम, रूमा देवी, अन्न्पूर्णा, पुष्पा शुक्ला, सुमित्रा, शेषमती देवी, सरोज देवी, सविता देवी, बिन्दू मौर्या, शिवमती यादव, प्रभावती, कृष्णवती देवी, चंद्रकला द्विवेदी, उमा मिश्रा, कृष्णवती देवी, नीलम पांडेय, अनीता देवी, कृष्ण देवी, उषा देवी, सरिता देवी आदि मौजूद रही।