{"_id":"5cfe8958bdec2207073c6d4e","slug":"15601851681510-khalilabad-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, नौ झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, नौ झोपड़ियां जलीं
Mon, 10 Jun 2019 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
नाथनगर के अनहरा पट्टी गांव में लगी आग से जले सामान और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के अनहरा पट्टी गांव में रविवार की देर रात को बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से नौ झोपड़ी जल कर राख हो गए। एक घर में रखे गैस सिलेंडर के फटने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देर रात लोगों के शोर को सुनकर मौके पर लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया। इस दौरान एक महिला समेत पांच लोग झुलस गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आग से लगभग दस लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। लेखपाल व कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट बनाना शुरू कर दिया।
मोलनापुर उपकेंद्र से महुली क्षेत्र के अनहरा पट्टी में बिजली संचालित की जाती है। रविवार को गांव के ग्रामीण रोज की तरह खाना खाने के बाद छप्पर के मकान में सो रहे थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे रात तारों से निकली चिंगारी पहले संतराम पुत्र रामबृक्ष के छप्पर पर गिरी और छप्पर जलने लगा। जब तक लोग कुछ समझते तब तक आग ने बालेंद्र पुत्र रामबृक्ष, राजेंद्र पुत्र शंकर, पप्पू, अनिल व पवन पुत्रगण राजेंद्र, भगवानदास पुत्र सरजू, भजुराम, राम बेलास, राम देव, श्याम देव पुत्रगण छब्बू के छप्पर के मकान को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान आग से संतराम पुत्र बालेन्द्र के घर में रखा गैस सिलेंडर फटने से गांव में हड़कंप मच गया। आग लगने से जेवरात के अलावा, तीन साइकिल, नौ बकरी, टीवी, पंखा, मोबाइल फोन, बिस्तर, अनाज, कपड़ा आदि जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का आंकलन करते हुए रिपोर्ट बनाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आग से करीब दस लाख रुपये मूल्य के सामान जल गए।