{"_id":"5ceec38abdec22070b2744e4","slug":"15591515455-khalilabad-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटबंध की हालत खराब देख नाराज हुए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तटबंध की हालत खराब देख नाराज हुए डीएम
Wed, 29 May 2019 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
ड्रेनेज खंड के एक्सईएन को तटबंध के मरम्मत का दिया निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। डीएम ने बुधवार को मेंहदावल तहसील क्षेत्र में स्थित करमैनी-बेलौली तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान बंधे की हालत खराब देख विभागीय अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए बारिश से पूर्व तटबंध की सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। डीएम के अचानक तटबंध पर पहुंचने की सूचना पर अधिकारी व कर्मचारी परेशान रहें।
मेंहदावल तहसील क्षेत्र के उत्तर पूरब क्षेत्र में स्थित 19.2 मीटर लंबा तटबंध करमैनी-बेलौली वर्तमान में बदहाल हालत में हैं। बरसात का मौसम करीब हैं उसके बाद भी तटबंध पर बने गहरे रेनकट को भरने की कवायद विभाग नहीं कर रहा हैं। अमर उजाला ने 29 मई के अंक में मानसून सिर पर, बांध को मरम्मत का इंतजार शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए डीएम रवीश गुप्त बुधवार को करमैनी-बेलौली तटबंध के बढया ठाठर पहुंचे और वहां पर बने ड्रेनेज खंड के छावनी का निरीक्षण करते हुए तटबंध को देखा। तटबंध के बीच में बने रेनकट को देख नाराजगी जताई और बरसात से पूर्व इन कमियों को दूर करने का दिशा निर्देश दिया। यहां से डीएम बेलौली पहुंचे और वहां पर बोल्डर पीचिंग आदि कार्यों का निरीक्षण करते हुए ड्रेनेज खंड के अधिकारियों से तटबंध की सुरक्षा के लिए अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। तटबंध की हालत देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 15 जून से पूर्व तटबंध पर बने रेनकट तथा झाड़ आदि को दूर करते हुए संवेदनशील कटान स्थलों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिया जाए। इस दौरान एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फूलचंद्र चौधरी, सपा नेता अर्जुन यादव, अवर अभियंता वीरेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहें।