फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ट्रक पलटा, लगा जाम

ट्रक पलटा, लगा जाम

Wed, 29 May 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रक पलटा, लगा जाम
फोटो है
विज्ञापन

फोरलेन हाइवे पर पलटा ट्रक, लगा जाम
- मगहर स्थित दुर्गा मंदिर के पास की घटना
- पुलिसकर्मियों ने ट्रक को सड़क से हटवाया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित दुर्गा मंदिर के पास नेशनल हाइवे पर बुधवार की सुबह सीमेंट लदा एक ट्रक पलट गया। जिससे हाइवे का एक लेन बंद हो गया। लेन बंद होने से वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस चौकी के सिपाहियों ने क्रेन से किसी तरह से ट्रक को किनारे करवाया। तब जाकर लेन चालू हुआ और वाहन अपने गंतव्य तक गए।

बस्ती की तरफ से सीमेंट लदा एक ट्रक गोरखपुर जा रहा था। अभी वह मगहर पुलिस चौकी अंतर्गत दुर्गा मंदिर चौराहे के पास पहुुंचा ही था कि ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर ही पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें लदा सीमेंट सड़क पर बिखर गया। संयोग अच्छा रहा कि उस वक्त सड़क पर भीड़ कम होने की वजह से कोई गाड़ी या व्यक्ति ट्रक की चपेट में नहीं आया। ट्रक पलटने से हाईवे का एक लेन पूरी तरह से बंद हो गया। कुछ वाहन स्वामी अपने वाहनों को दूसरे लेन से ले जाने लगे। इस घटना में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। सूचना पर मगहर पुलिस चौकी के सिपाही पहुंच गए। कुछ मजदूरों को बुलाकर सीमेंट को सड़क के किनारे कराया। इसके साथ ही ट्रक को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाया। जिससे जाम खुला। जाम लगने की वजह से वाहनों में सवार लोग गर्मी से परेशान रहे। इस दौरान करीब एक घंटे तक लेन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed