फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   घनी आबादी से ले जा रहे थे तार

आबादी के बीच से खींची जा रही एचटी लाइन को ग्रामीणों ने रोका

Tue, 28 May 2019 10:51 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
घनी आबादी से ले जा रहे थे तार
मुकुंदपुर चौराहे पर हाई वोल्टेज सप्लाई का तार खींचने को लेकर महुली पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणो से बात करते बिजली विभाग एसडीओ और जेई - फोटो : अमर उजाला
हरिहरपुर। मंगलवार को महुली क्षेत्र के मुकुंदपुर चौराहे पर घनी आबादी के बीच से खींचे जा रहे 33 हजार वोल्ट के तार को ग्रामीणों ने रोक दिया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों को विरोध देखकर वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार मना करने के बावजूद विभागीय अधिकारी बिना नक्शा व रूट चार्ट के आबादी के बीच से एलटी लाइन के खंभों पर ही एचटी लाइन की सप्लाई के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पौली के लिए 33 हजार वोल्ट की सप्लाई का तार मुकुंदपुर, नटवा, हटवा, औसानीपुरवा सहित कई गांवों की घनी आबादी से होते हुए खींचा जा रहा है। जिस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई थी। मंगलवार की दोपहर बाद एसडीओ और मुखलिसपुर उपकेंद्र के जेई मिथिलेश महुली पुलिस के साथ ग्रामीणों को समझाने पहुंचे। मौके पर मौजूद मुकुंदपुर के ग्राम प्रधान चंद्रदेव शुक्ल, शिवाजी शुक्ल, महावीर प्रसाद शुक्ल, ग्रीशचंद्र शुक्ल, हरिद्वार शुक्ल, रवींद्र यादव, रमेश यादव, मुन्नीलाल, नेबूलाल आदि का कहना है कि किसी भी कीमत पर वे लोग हाई वोल्टेज का तार आबादी के बीच से नहीं ले जाने देंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में घरेलू बिजली के लिए खींची गई एलटी लाइन के खंभों पर ही हाई वोल्टेज की सप्लाई का तार ले जाना काफी खतरनाक है जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी रूट चार्ट या नक्शा सर्वे के बिजली विभाग के अधिकारी व ठेकेदार आबादी से जबरिया तार खींच रहे हैं। लोगों ने इस मामले में डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed