फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बखिरा थाना क्षेत्र के कुसहरा गांव की घटना

शादी समारोह में खाना बनाते समय लगी आग, तीन झुलसे

Mon, 27 May 2019 11:12 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
बखिरा थाना क्षेत्र के कुसहरा गांव की घटना
शादी वाले घर में आग से मची अफरातफरी, एक गंभीर - फोटो : अमर उजाला
बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुशहरा के ललही पुरवा केवटहिया में रविवार की देर रात शादी समारोह में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। लड़की की शादी वाले घर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में तीन लोग झुलस गए। इसमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

ललही पुरवा केवटहिया निवासी पुल्लुर पुत्र बंडोले के लड़की की शादी रविवार को थी। बरात मेंहदावल थाना क्षेत्र के गगनाई गांव से आई थी। लड़की के पिता बरातियों के लिए भोजन बनवा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते आग लग गई। आगलगी की इस घटना में दिनेश कुमार पुत्र श्रीराम, चंदभान पुत्र भोला एवं अजय पुत्र सीताराम झुलस गए। ग्रामीणों के सहयोग से से तीनों को सीएचसी मेंहदावल ले जाया गया जहां डाक्टरों प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि अजय की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

लोगों ने किसी तरह से शादी संपन्न कराई। लड़की के पिता का कहना है कि इस घटना में घर में रखा सारा सामान भी जल गया। घर आए रिश्तेदारों का भी सामान जल गए। हादसे की सूचना मिलने पर भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल पीड़ित परिवार वालों को हर संभव मदद करने की आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष उदयराज यादव, दिवकर सिंह, छेदी यादव, बालरूप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed