फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हरिहरपुर के रहने वाला है मनीष

जार्जिया में खेलेगा जिले का खिलाड़ी मनीष

Mon, 27 May 2019 11:17 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
हरिहरपुर के रहने वाला है मनीष
मनीष - फोटो : अमर उजाला
हरिहरपुर। जिले का युवा हैंडबाल खिलाड़ी मनीष त्रिपाठी जार्जिया में होने वाली आठ दिवसीय इंटनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। जिसमें युरोपीय महाद्वीप के 12 देश प्रतिभागी करेंगे।
विज्ञापन

इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित आईएचएफ ट्रॉफी के लिए जार्जिया में 12 देशों के सीनियर हैंडबॉल खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत होगी। आठ जून से सोलह जून तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल बारह यूरोपियन देश शामिल होंगे। हरिहरपुर के रहने वाले हैंडबॉल खिलाड़ी मनीष त्रिपाठी ने अमर उजाला से हुई बातचीत में बताया कि इसी साल उसका चयन सीनियर टीम में हुआ है। पहली बार वह सीनियर टीम में इंटनेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ हैं। इसके पूर्व भी वह अंडर 19 की इंटरनेशनल प्रतियोगिता में शिरकत कर चुका है। अब तक कुल मिलाकर पांच देशों में हुई हैंडबॉल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखा चुका है। जिसमें पाकिस्तान, स्वीडन, डेनमार्क, जार्डन और बैंकाक शामिल हैं। सीनियर इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए हुए चयन पर प्रबंधक अमरेंद्र पांडेय, मनीष के पिता रघुनंदन त्रिपाठी, माता स्नेहलता त्रिपाठी, वंश विकास पांडेय, आलोक पांडेय, स्कंद पांडेय ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed