फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग कर मतगणना की जानकारी दी

पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग कर मतगणना की जानकारी दी

Mon, 20 May 2019 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग कर मतगणना की जानकारी दी
पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग कर मतगणना की जानकारी दी
विज्ञापन

बिना पास मतगणना केेंद्र के अंदर नहीं जा पाएगा कोई
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर 23 मई को एचआरपीजी कॉलेज में होने वाली मतगणना को लेकर सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी असित श्रीवास्तव ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग किया। उन्होंने मतगणना केंद्र के अंदर बिना पास के किसी को भी न जाने देने का निर्देश दिया।

एएसपी असित श्रीवास्त ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ही पुलिस कर्मी कार्य करेंगे। मतगणना स्थल के बाहर किसी भी प्रत्याशी के समर्थकों की भीड़ नहीं इकट्ठा होनी चाहिए। मतगणना स्थल के कुछ दूरी पर बैरिकेटिंग कर दे और वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दे। जबतक मतगणना चलेगी तब मोती चौराहे से लेकर एचआरपीजी कॉलेज स्थित नेशनल हाइवे तक जाने वाले मार्ग को बंद कर दे। केंद्र के आस पास खड़े लोगों पर कड़ी नजर रखे। प्रत्याशी किसी भी दशा में जूलूस न निकालने पाए। किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करे और उसका निस्तारण कराएं। इस दौरान सीओ सदर रमेश कुमार, सीओ धनघटा एके पांडेय, सीओ मेंहदावल गयादत्त मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक पंकज त्रिपाठी, कोतवाल कुशल पाल यादव, एसओ बखिरा सुधीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed