फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   विद्युतकर्मियों का कलेक्ट्रेट एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

विद्युतकर्मियों का कलेक्ट्रेट एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 30 May 2019 11:26 PM IST
Santkabir Nagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
विद्युतकर्मियों का कलेक्ट्रेट एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन के बाद विद्युतकर्मियों ने एएसपी को ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। विद्युत विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार सिंह के साथ 27 मई को खलीलाबाद कोतवाली में हुए दुर्व्यवहार के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कलेेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एएसपी को ज्ञापन देकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष संजय यादव व जनपदीय अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता व अन्य विद्युत कर्मी करीब एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। यहां से सभी एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अवर अभियंता अमित सिंह के ऊपर लूट और तोड़फोड़ का फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, इसे वापस लिया जाए। मंडलीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन द्वारा दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों पर ही फर्जी मुकदमा दर्ज कर अनावश्यक उत्पीड़न किया जा रहा है। इस भययुक्त और असुरक्षित वातावरण में विभागीय कार्य कर पाना किसी भी अभियंता और कर्मचारी के लिए संभव नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा अगर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं करता है तो संगठन व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इंजीनियर दीनानाथ मिश्रा, वीरेंद्र शुक्ला, अमित सिंह, चंद्र भूषण, भानु प्रताप, विजय प्रताप सिंह, राजन चौबे व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed