फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   धरना जारी

धरना जारी

Fri, 25 Jan 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
धरना जारी
स्वास्थ्यकर्मियों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

फोटो
चौथे दिन भी सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना बृहपतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दिया कि यदि मांगे पूरा नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
संविदा स्वास्थ्य कर्मी बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचे और धरना शुरू किया। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अश्वनी यादव ने कहा कि कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने का आदेश सर्वोच्च न्यायालय का है। इसके बाद भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि आउट सोर्सिंग प्रथा पर रोक लगाई जाए और जो लोग अभी कार्यरत है उन्हें समायोजित किया जाए। संघ के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि संविदा कर्मियों का स्थायी समायोजन नया पद सृजित करते हुए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता मिशन की महत्वपूर्ण कड़ी है, ऐसे में आशा को राज्य कर्मचारी बनाते हुए कम से कम दस हजार रुपये मानदेय दिया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आनंद मौर्या, राकेश यादव, डॉ.सलीम, सुनील कुमार, डॉ. मुबारक अली, दिव्या श्रीवास्तव, रंजना, नंदिनी, स्नेहलता, सोनम, सुनीता, गुड्डी, आशा, वंदना चौरसिया, अशोक यादव, दीनदयाल वर्मा, दुर्गेश त्रिपाठी, राजूभटनागर, अरविंद पांडेय, सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed