{"_id":"598216144f1c1b92218b45fc","slug":"151501697556-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल के मासूम को डेंगू, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल के मासूम को डेंगू, मचा हड़कंप
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। धनघटा गांव के एक मासूम को बुधवार को डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीएमओ ने टीम गठित कर धनघटा गांव में भेजा और मासूम के गांव के अन्य लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया।
सीएमओ डॉक्टर अभय चंद श्रीवास्तव ने बताया कि धनघटा गांव के रहने वाले शक्ति सिंह के पांच वर्षीय पुत्र अंश को कुछ दिन पहले बुखार हुआ था। जिसका इलाज उन्होंने प्राइवेट अस्पताल में कराया। जब बुखार नहीं उतरा तो वे उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। जहां से बच्चे को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया। केजीएयू द्वारा कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई। जिसकी सूचना केजीएमयू से उन्हें मिली है। उन्होंने बताया कि एतिहातन गांव में डॉक्टर रहमान अली, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार चौधरी, डॉक्टर रहमत अली के नेतृत्व में टीम गठित कर धनघटा गांव में भेजा गया है। गांव में दवा का छिड़काव कराया गया और सफाई आदि के निर्देश प्रधान को दिए गए हैं। इसके साथ ही मासूम अंश के पट्टीदार और गांव वालों का ब्लड सैंपल लिया गया है। उसको जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।