{"_id":"61b786ad70297c29f954a09f","slug":"15119-persons-vaccinated-khalilabad-news-gkp4197612134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 15119 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 15119 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 15119 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
संतकबीरनगर। सोमवार को 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 157 गांवों में कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का लक्ष्य 23,200 रखा गया था। उसके स्थान पर 15110 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 157 गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण का लक्ष्य 23200 रखा गया था। उसके स्थान पर 15110 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी खलीलाबाद में 2600 के स्थान पर 1610, पौली में 2500 के स्थान पर 1040, नाथनगर में 2500 के स्थान पर 1060, सांथा में 2500 के स्थान पर 1610, सेमरियावां में 2500 के स्थान पर 2480, मेंहदावल में 2500 के स्थान पर 990, हैंसर बाजार में 2500 के स्थान पर 2587, बेलहरकला में 2500 के स्थान पर 602, बघौली में 2300 के स्थान पर 2880, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के स्थान पर 110 तथा अरर्बन में 200 के स्थान पर 190 लोगों को टीका लगाया गया।