फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   150th anniversary of the national anthem celebrated

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रगीत की मनाई गई 150वीं वर्षगांठ

Sat, 08 Nov 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
150th anniversary of the national anthem celebrated
संतकबीरनगर। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम के सामूहिक गायन एवं स्वदेशी का संकल्प कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में आयोजन किया गया। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव भाषण सुनाया गया।
विज्ञापन

विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी कहा कि वंदे मातरम गीत ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है। स्वतंत्रता आंदोलन के समय जन-जन तक संदेश पहुंचाया है। आजादी की लड़ाई में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि आज गर्व का दिन है कि हम सब लोग एकत्र होकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ बना रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् ने देश को एकता, अखंडता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है। आजादी की लड़ाई में हमारे वीर सपूतों को याद करने का आज शुभ अवसर है। वंदे मातरम् गीत ने हमारे देश की आजादी में स्वतंत्रता दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। हमारे देश के वीरों ने राष्ट्रीय गीत को पढ़कर, सुनकर अपने जीवन को त्यागा है। देश को गुलामी की जंजीरों से भारत को बाहर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि आज हम सब सम्मान एवं प्रतिष्ठा के साथ रह रहे हैं। यह सब भारत के स्वतंत्र होने के कारण ही है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम सब भारत माता की वंदना करें और आप जहां पर भी हैं पूरी ईमानदारी से निष्ठा के साथ जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसमें योगदान दें यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


इस अवसर पर सीडीओ जयकेश त्रिपठी, पीडी विजयंत कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed