फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   150 students got smart phone

जिले के 150 छात्रों को मिला स्मार्ट फोन

Sat, 25 Dec 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
150 students got smart phone
जिले के 150 छात्रों को मिला स्मार्ट फोन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप, स्मार्ट फोन वितरण का शुभारंभ लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इसमें जिले के स्नातक के 150 छात्रों को स्मार्ट फोन मिला है। स्मार्ट फोन मिलने पर छात्रों के चेहरे खिल गया। छात्रों ने सरकार की योजना की सराहना की।
छात्रों को लैपटाप, स्मार्ट फोन देने की योजना का शुभारंभ लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को किया। उसका लाइव प्रसारण जिले के विद्यालयों में भी देखा गया। सीएम ने कहा कि सरकार छात्रों के हित में कार्य कर रही है। आज पठन-पाठन भी ऑनलाइन हो रहा है। इसके लिए छात्रों के पास लैपटॉप और स्मार्ट फोन होना जरूरी है। सीएम ने जिले के स्नातक कक्षाओं में अध्ययनरत 150 छात्रों को स्मार्ट फोन सौंपा। स्मार्ट फोन पाए तिलकधारी अत्रवास महाविद्यालय मेंहदावल के छात्र आर्केश कुमार, अभिषेक कुमार, अजय कुमार ने कहा कि सरकार ने स्मार्ट फोन देकर उनकी समस्याओं को हल कर दिया है। स्मार्ट फोन नहीं खरीद पाने से उन्हें देश-विदेश की जानकारियां नहीं मिल पा रही है। सरकार की यह योजना काफी कारगर है। अब वह भी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के टिप्स स्मार्ट फोन पर मंगा सकेंगे। इन छात्रों को लखनऊ ले गए डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि जिले के 150 छात्रो को लखनऊ लाया गया था। सभी को स्मार्ट फोन मिला है।
विज्ञापन

कोविड में माता-पिता को खोए 20 छात्रों को मिला लैपटॉप
संतकबीरनगर। लैपटाप और स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में जिले के 20 ऐसे छात्रों को लैपटॉप मिला है, जिन्होंने कोविड काल में आने माता-पिता को खो दिया है। इन छात्रों को जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित वन स्टाप सेंटर के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने 20 छात्रों को लैपटॉप दिया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार कोविड से प्रभावित या अन्य किसी भी तरह से पीड़ित लोगों की मदद के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। लैपटॉप के साथ छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए चार हजार रुपये प्रति माह सहायता भी दी जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रभारी डीएम मनोज कुमार सिंह, एसपी डॉ कौस्तुभ, सीएमएस डॉ ओपी चतुर्वेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ श्वेता त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।

छात्रों ने देखा सीधा प्रसारण
सेमरियावां। एआरसी पीजी कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में स्मार्टफोन/टेबलेट वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शिक्षकों व छात्रों को दिखाया गया। छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण को सुना। कॉलेज प्रबंधक शमशेर अहमद ने कहा कि सीएम की बातों का बच्चे आत्मसात करें। स्मार्ट फोन व लैपटॉप आज के युग के लिए जरूरत बन गया है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सरवन कुमार सिंह, डॉ. सुधांशु मिश्र, डॉ. प्रभाकर नाथ पांडेय, मोहम्मद मुकर्रम, डॉ. जलालुद्दीन, डॉ. शमीम बानो, डॉ. रुखसार, स्मिता श्रीवास्तव, अनूप शुक्ला, राहुल, डॉ. नगमा, हरीश चंद्र शर्मा, देवेश पांडेय, संग्राम भारती, नरसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed