फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   150 people on cased

सपा प्रत्याशी जय चौबे समेत 150 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 21 Feb 2022 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
150 people on cased
सपा प्रत्याशी जय चौबे समेत 150 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बिना अनुमति दुधारा क्षेत्र में रोड शो निकालने के मामले में हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बिना अनुमति सोमवार को दुुधारा क्षेत्र में जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने खलीलाबाद विधायक एवं सपा प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे समेत 150 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुधारा पुलिस ने देर शाम यह कार्रवाई एसआई एसआई विनोद कुमार यादव की तहरीर पर की।
एसओ सर्वेश राय ने बताया कि सोमवार को खलीलाबाद विधायक एवं सपा प्रत्याशी जय चौबे ने बिना अनुमति के क्षेत्र में रोड शो निकाला। सपा प्रत्याशी चौबे का काफिला पुरवा की तरफ से होते हुए निपनिया की तरफ गया। उक्त रोड रोड शो में इनके 150 समर्थक शामिल रहे। इसके अलावा 50-60 चार पहिया एवं दो पहिया वाहन भी शामिल रहा। इनके समर्थक सपा के समर्थन में झंडा एवं चुनाव चिह्न साइकिल का टोपी लगाए थे। समर्थक नारेबाजी करते हुए गुजरे। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। रोड शो/जुलूस के संबंध में अनुमति पत्र मांगी गई तो कोई भी अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके। जुलूस में शामिल लोग कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन किए। जिले में धारा 144 प्रभावी है। सपा प्रत्याशी और 100-150 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पीस पार्टी प्रत्याशी समेत 50 अज्ञात समर्थकों पर केस दर्ज
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने सोमवार देर शाम पीस पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर मोहम्मद अयूब समेत 50 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया। पुलिस ने बिना अनुमति के रोड शो निकाले जाने की वजह से कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सर्वेश राय ने बताया कि पीस पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर मोहम्मद अयूब बिना अनुमति के अपने समर्थकों के साथ सेमरियावां से पैड़ी तक रोड़ शो निकाले। इनके रोड़ शो में करीब 40-50 चार पहिया वाहन शामिल थे। रोड शो का अनुमति पत्र मांगा गया तो नहीं प्रस्तुत कर पाए। जिले में धारा 144 प्रभावी है। इनका यह कृत्य आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन है। पीस पार्टी प्रत्याशी एवं उनके 50 समर्थकों पर कार्रवाई की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed