फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   15 person on fir logged

Sant Kabir Nagar News: पन्द्रह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Fri, 02 Jun 2023 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
15 person on fir logged
धनघटा। महुली क्षेत्र के कोल्हुआ में बुधवार शाम को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों तरफ से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी 15 लोगों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कोल्हुआ निवासी सुरेश पुत्र स्वर्गीय नंदलाल का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के विजेतानंद और थाने का हिस्ट्रीशीटर सच्चिदानंद उर्फ भल्लर अपने एक दर्जन से अधिक सहयोगियों के साथ पहुंचा। एक राय होकर हाथों में लाठी डंडा, लोहे रॉड व हाकी से लैश होकर उसके दरवाजे पर पहुंचकर गेट खोलकर घर में घुस गया और अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर एकजुट होकर पीड़ित सुरेश की पिटाई करने लगे। वह पिटाई से मौके पर ही बेहोश हो गया। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी और बेटों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। वह जान बचाकर परिजनों के साथ घर के अंदर भाग कर गया। विपक्षी पीछा करते हुए अंदर पहुंच गए। पुन: पिटाई शुरू कर दिए। ईट पत्थर भी चलाया। घर का सामान क्षतिग्रत कर दिया। धमकी देते हुए कहा कि घर में आग लगा दो। जिससे पीड़ित सुरेश परिजनों के साथ जल जाए। लोगों के पहुंचने पर भाग गए। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी विजेतानंद, सच्चिदानन्द उर्फ भल्लर, सुभाष चंद्र, अवधेश, राजेश, दिलीप, दीपक, राजू , बुद्विराम, गुलाब, प्रसनजीत, किसान, शैलेष, सूरज, धीरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

-----
बाप- बेटे समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
धनघटा। महुली कस्बे में कुछ लोगों ने मामूली विवाद में मां-बेटे की पिटाई कर दी। पीड़ित दुकानदार गुड्डू पुत्र राम चरन का आरोप है कि 29 मई को पड़ोसी दुकानदार जितेंद्र अपने परिजनों के साथ पहुंचे। पीड़ित गुड्डू को लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। बीच- बचाव करने पहुंची उसकी माता को भी मारपीट कर घायल कर दिए। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि जितेंद्र, शुभम एवं सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed