फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   15 examination centers are critical

128 परीक्षा केंद्रों में से 15 संवेदनशील

Thu, 09 Mar 2017 11:12 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 09 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
  15  examination centers are critical
16 मार्च से शुरू होने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, पुलिस प्रशासन तथा संबधित केंद्रों ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार की बोर्ड परीक्षा में कुल 128 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें से 15 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित हुए है। संवेदनशील केंद्रों की परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई जाएगी। 
विज्ञापन


जनपद में 128 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 37,140 इंटरमीडिएट के 29126 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड मुख्यालय ने 15 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। इन परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। जो परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहकर परीक्षा को संपन्न कराएंगे। परीक्षा केंद्रों का उत्तरदायित्व भी इन्हीं अधिकारियों का होगा। 
विज्ञापन

इसके साथ ही सचल दस्ता भी इन केंद्रों की निगरानी करेगा और लगातार निरीक्षण करेगा।

इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक अपने पास सिर्फ एक मोबाइल रखेंगे जो मल्टीमीडिया नहीं होगा। सादा सेट होगा। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापकों का नंबर सर्विलांस पर रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचा दिए गए हैं। जनपद में चार सचल दस्ते बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पूरी कड़ाई की जाएगी। 15 अति संवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। कही से कोई शिकायत मिलेगी तो तत्काल टीम वहां पर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed