फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शिक्षा, एकता और संघर्ष से आएगी सामाजिक समरसता

शिक्षा, एकता और संघर्ष से आएगी सामाजिक समरसता

Sun, 20 Jan 2019 09:57 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 20 Jan 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा, एकता और संघर्ष से आएगी सामाजिक समरसता
दुघरा कलां में आयोजित बेलदार समाज सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने में शिक्षा, एकता और संघर्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिस समाज और राष्ट्र के लोग इस मूल मंत्र को अपना कर आगे बढ़ रहे हैं। उनके विकास की गति हवा से तेज है। यह बातेें रविवार को धनघटा के दुघराकला गांव में आयोजित भारतीय बेलदार जनजागरण महासभा के सम्मेलन में पूर्व प्रधानाध्यापक पतिराम बेलदार ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेलदार समाज में न तो मेहनत में कमी है और न ही ईमानदारी में कमी है, लेकिन शिक्षा की कमी के कारण समाज के लोग आज विकास की मुख्य धारा से कोसों दूर हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि शिक्षा की चाबी से विकास का ताला खुलता है। इस कारण बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक एवं भरवल परवता गांव के प्रधान संतोष बेलदार ने कहा कि जिस तरह समाज के लोग बगैर किसी शर्म के श्रम करके देश और समाज के विकास को गति देते हैं। उसी तरह बगैर किसी हिलाहवाली के अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि समाज में एकता लाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। जिस दिन बेलदार समाज के लोग एक साथ एक मत होकर निर्णय लेंगे। उसी दिन देश की सत्ता उनके हाथ में होगी। सम्मेलन में राजाराम चौहान, आर के चौहान, पवन चौहान, सोनू चौहान, पूनम चौहान, रामअशीष चौहान, मनोज चौहान, हीरालाल चौहान आदि ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर दूधनाथ, महेंद्र प्रधान, साधू चौहान और विश्वनाथ आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed