फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1414 beneficiaries of the district received the first installment of housing.

Sant Kabir Nagar News: जिले के 1414 लाभार्थियों को मिली आवास की प्रथम किस्त

Mon, 19 Jan 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
1414 beneficiaries of the district received the first installment of housing.
पीएम आवास योजना-शहरी के तहत लाभा​र्थियों के खाते में रकम भेजी गई, कलक्ट्रेट परमौजूद लाभार्थी-स् - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ में कुल 209421 के लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रथम किस्त के रूप में एक लाख की अनुदान राशि का डिजिटली अंतरण किया। इनमें जिले के 1414 लाभार्थी शामिल है। कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इसका लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत जिले के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के कुल 291, नगर पंचायत मेंहदावल के कुल 600, नगर पंचायत बेलहरकला के कुल 255 एवं नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के कुल 268 लाभार्थी लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से धनराशि लाभार्थियों के खाते में सीधे अंतरित की। जनपद स्तर पर हुए कार्यक्रम में एडीएम जय प्रकाश, परियोजना अधिकारी डूडा, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। विधायकों ने लाभार्थियों को प्राप्त धनराशि से अपने आवास को जल्दी बनवाने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न नगर निकायों से आए लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत स्वीकृति पत्र भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed