{"_id":"5bddee07bdec226991726128","slug":"131541271047-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस घंटे से 150 गांवों की बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान
लोकल फाल्ट के चलते समस्या झेल रहे उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। त्योहार में निर्बाध बिजली देने के शासन के फरमान को विद्युत निगम के अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं। स्थिति यह है कि खलीलाबाद दक्षिणी फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली पिछले 20 घंटे से गुल रही, लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देने में ही लगे रहे। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शासन का निर्देश है कि लोकल फाल्ट तत्काल ठीक कराया जाए, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। खलीलाबाद दक्षिणी फीडर से जुड़े नहसापार, चकदही, उमरीखुर्द, दुबौली, सहसरावमाफी, बरईपास पैठान, गड़सरपार, निचौरा, फेरूसा, दरूआ जप्ती, धरैची, पायलपार, रानीपार, केरूमुआ माफी सहित करीब 150 गांवों में लोकल फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति ठप है। इसकी सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई। आश्वासन दिया गया कि कुछ ही देर में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शुक्रवार की रात आठ से चार बजे तक लोग बिजली के लिए परेशान रहे। आपूर्ति ठप होने से बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग परेशान दिखे।
क्षेत्र के निवासी रविंद्र कुमार, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि का कहा कि आए दिन बिजली गुल हो जा रही है। कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में ही कई घंटे लगा दे रहे हैं। इन लोगों ने कहा कि यह समस्या जर्जर तार व पोल के कारण हो रही है, लेकिन इस दिशा में निगम के अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं। लोगों ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठीक कराए जाने की जरूरत है। अवर अभियंता संजय यादव ने कहा कि लोकल फाल्ट के कारण समस्या आई है। कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने के लिए लगाया गया है। उम्मीद है कि देर शाम तक इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।