{"_id":"5bb6421c867a55644e06afa5","slug":"131538671132-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सपा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। देश और प्रदेश में लूट, भ्रष्टाचार और अत्याचार अपने चरम पर है। इस अन्याय और अत्याचार का विरोध करने वालों को राष्ट्र और धर्म का विरोधी करार देने का कुचक्र रचा जा रहा है। भाजपा के इस छल और दुष्प्रचार को खत्म करने के लिए समाजवाद नाम के हथियार को आगे लाना होगा। उक्त बातें बस्ती के पूर्व विधायक एवं प्रखर समाजवादी वक्ता राजमणि ने गुरुवार को मुखलिसपुर में समाजवादी पार्टी के धनघटा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा ने देश की आम जनता को धोखा देकर पहले केंद्र की सत्ता हथिया ली और बाद में प्रदेश में भी सरकार बना लिया। उन्होंने कहा कि आज दोनो सरकारों की कार्यप्रणाली के चलते पूरा देश त्राहि-त्राहि कर रहा है। ऐसे में इन फरेबियों को सत्ता से उखाड़ फेंकने के कार्यकर्ता आज से ही तैयारी में जुट जाए। एमएलसी संतोष यादव सनी ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की रीढ़ होता है। ऐसे में भाजपा की विकास विरोधी और ढोंगी सरकार को हटाकर उनके दोहरे चरित्र को उजागर करना होगा। जिला उपाध्यक्ष केडी यादव ने कहा कि किसी भी विकसित देश की रीढ़ किसान और जवान होता है, जो देश किसानों और नौजवानों का सम्मान नहीं कर सकता उसका विकास कभी संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि व्यापारी जीएसटी और नोटबंदी का शिकार हो गया है, लेकिन इन तानाशाह सरकारों के ऊपर कोई असर नहीं है। सम्मेलन की शुरूआत गायक धर्मेन्द्र सोलंकी के समाजवादी झंडा गीत से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा क्षेत्रअध्यक्ष जयराम यादव और संचालन जिला महासचिव राजमन यादव ने किया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, जयराम पांडेय, सुबोध यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, असद थमहताब, प्रदीप सिंह, इंदल यादव, लोरिक यादव, मो अहमद, फिरोज अशरफ, विजय यादव, रामा यादव, वेद प्रकाश यादव, विनोद यादव, कोमल यादव, ई सुरेंद्र यादव, जावेद अहमद, रामनिवास यादव आदि मौजूद रहे।