फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शिवभक्तों के जयकारे से गूंजे शिवालय

शिवभक्तों के जयकारे से गूंजे शिवालय

Mon, 04 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
शिवभक्तों के जयकारे से गूंजे शिवालय
उमड़ी शिवभक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। पुरूषोत्तम मास के तीसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम व क्षेत्र के अन्य शिवालयों में शिवभक्तों ने शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम व्यवस्थापक कमेटी की ओर से किया गया था।

ग्राम प्रधान व व्यवस्थापक तामेश्वरनाथ भारती ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर मंदिर परिसर की स्वच्छता का बव्यापक इंतजाम किया गया है। इसके लिए रविवार से ही सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। परिसर में स्वच्छ पेयजल के लिए अतिरिक्त हैंडपंप लगाया गया है। चिकित्सा सुविधा के लिए परिसर में एंबुलेंस व चिकित्सकों की टीम भी तैनात रही। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 10.30 बजे मंदिर की परिक्रमा व शिव की आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिव सहाय भारती ने बताया कि पुरूषोत्तम मास के सोमवार का शिव आराधना के लिए विशेष महत्व है। क्योंकि यह मास शिवजी को ही समर्पित है। इस महीने में शिव की आराधना करने से इच्छित फलों की प्राप्ति होती है ऐसा शास्त्रों में वर्णित है। व्यवस्थापक कमेटी में मुख्य रूप से बालकेश भारती, संतोष भारती, ओम अनुपम भारती,बलदेव भारती, परसुराम भारती, विनोद भारती व भुवनेश्वर भारती का सहयोग सराहनीय रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed