फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1298 absent in police recruitment exam

पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 1298 अनुपस्थित

Tue, 19 Jun 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
1298 absent in police recruitment exam
police recruitment exam - फोटो : amar ujala
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस और पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दूसरे दिन मंगलवार को भी जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई। दोनों पालियों में 1298 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एसपी, एएसपी और सीओ ने भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का हाल जाना।      
विज्ञापन

          
पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र गंगा देवी कपिलदेव तिवारी महाविद्यालय भुजैनी, प्रभा देवी महाविद्यालय खलीलाबाद, सरदार पटेल डिग्री कॉलेज कोपिया, ब्लूमिंग बड्स एकेडमी, जीआर एकेडमी, एचआरपीजी कॉलेज, संतकबीरनगर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज और सूर्या इंटर नेशनल एकेडमी खलीलाबाद में सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे।
विज्ञापन


साढे़ नौ बजे सघन जांच के बाद उनको प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में सुबह दस बजे से 12:05 बजे  तक और दूसरी पॉली में तीन बजे से 5:05 बजे तक परीक्षा हुई। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम पाली में 4824 परीक्षार्थियों की जगह 4142 परीक्षार्थी ही शामिल हुए है। 682 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में 4824 परीक्षार्थी की जगह 4208 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह जिले में कुल 1298 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी अभ्यर्थी को भेजा जेल 
एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को दूूसरी पाली में परीक्षा केंद्र जीआर एकेडमी में दूसरे की जगह बैठे फर्जी अभ्यर्थी को मंगलवार को जालसाजी के आरोप में जेल भेज दिया गया।

पंजीकृत अभ्यर्थी स्वर्ग कुशवाहा पुत्र सीताराम कुशवाहा निवासी कंचनपुर ननकहवा टोला तरकुलवा जनपद देवरिया की जगह फर्जी पहचान पत्र के जरिए परीक्षा देते हुए लालू प्रसाद यादव उर्फ लालकृष्ण पुत्र रामचंद्र उर्फ सत्यनारायण निवासी जिरोगा थाना अंद्रमठ जिला मधुबनी बिहार को गिरफ्तार किया गया था।


पूछताछ में लालू प्रसाद यादव उर्फ लालकृष्ण ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा में उसकी पहचान पंजीकृत पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी स्वर्ग कुशवाहा से हुई थी। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में स्वर्ग कुशवाहा की जगह बैठने के लिए एक लाख रुपये में सौदा हुआ था। उसने दस हजार रुपये एडवांस  लिया था। जबकि 90 हजार रुपये उसे बाद में मिलते। बायोमैट्रिक हाजिरी के दौरान फोटो मिलान करने पर फर्जी अभ्यर्थी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed