फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   126 industrial units are closed in the industrial area, 152 are operational.

Sant Kabir Nagar News: इंडस्ट्रीयल एरिया में बंद हैं 126 औद्योगिक इकाईयां, 152 चालू

Mon, 03 Aug 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
126 industrial units are closed in the industrial area, 152 are operational.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद इंडस्ट्रीयल एरिया में 126 औद्योगिक इकाईयां बंद हैं। यहां 152 इकाईयां वर्तमान में संचालित हैं। बंद इकाईयों को चालू कराने के लिए उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पहल करेगा। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र को पुनः एक सशक्त औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से उद्यमियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में वर्षों से बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों, खाली पड़े औद्योगिक भूखंडों तथा उद्योगों के समक्ष खड़ी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उद्यमियों ने कहा कि खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र कभी जनपद की औद्योगिक पहचान हुआ करता था लेकिन वर्तमान में कई औद्योगिक इकाइयां बंद होने, कई भूखंड वर्षों से खाली पड़े रहने तथा आधारभूत सुविधाओं के अभाव के कारण यह क्षेत्र अपनी क्षमता के अनुरूप विकास नहीं कर पा रहा है। परिणामस्वरूप स्थानीय युवाओं के रोजगार के अवसर घटे हैं, निवेश प्रभावित हुआ है तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां भी कमजोर हुई हैं।
विज्ञापन

उद्यमियों ने प्रमुख रूप से सड़क एवं जलनिकासी व्यवस्था के सुधार, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, विभागीय समन्वय, निवेशकों को त्वरित स्वीकृतियां, उद्योगों के संचालन में आने वाली प्रशासनिक बाधाओं का समाधान तथा बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों के पुनर्जीवन के लिए विशेष नीति बनाए जाने की मांग उठाई। साथ ही यह भी सुझाव दिया गया कि वर्षों से खाली पड़े भूखंडों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए उन पर नए उद्योग स्थापित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि उद्यमियों की ओर से उठाई गई सभी समस्याओं एवं सुझावों का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर यूपीसीडा, उद्योग विभाग तथा शासन को शीघ्र प्रेषित किया जाएगा। साथ ही शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी कर औद्योगिक क्षेत्र के समग्र विकास, बंद पड़ी इकाइयों के पुनर्जीवन तथा नए निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कार्ययोजना लागू कराने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में नए निवेशकों को आकर्षित करने, स्थानीय उद्यमियों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने तथा बंद पड़ी फैक्ट्रियों को पुनः संचालित कराने के लिए उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एक सतत अभियान चलाएगा। इसके लिए समय-समय पर उद्यमियों, यूपीसीडा, जिला प्रशासन एवं शासन के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित की जाएंगी।

खाली पड़े भूखंडों पर भी स्थापित होंगे नए उद्योग
एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र का पुनर्जीवन केवल उद्योगों का विषय नहीं, बल्कि जनपद के आर्थिक भविष्य, युवाओं के रोजगार और क्षेत्रीय विकास का प्रश्न है। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उद्यमियों की प्रत्येक समस्या को पूरी मजबूती के साथ शासन तक पहुंचाएगा तथा तब तक प्रयास जारी रखेगा, जब तक बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों में पुनः उत्पादन शुरू नहीं हो जाता और खाली पड़े औद्योगिक भूखंडों पर नए उद्योग स्थापित नहीं हो जाते। हमारा उद्देश्य खलीलाबाद को पूर्वांचल के एक सशक्त औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed