फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   125 boats of teak wood recovered, saw machine operating without permit sealed

Sant Kabir Nagar News: 125 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद बिना परमिट संचालित आरा मशीन सील

Sat, 26 Apr 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 26 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
125 boats of teak wood recovered, saw machine operating without permit sealed
मेंहदावल क्षेत्र के भटवा के पास आरा मशीन पर बरामद लकड़ी
मेंहदावल। क्षेत्र के बिसौवा में स्थित एक आरा मशीन पर शुक्रवार की देर रात डीएफओ हरिकेश नारायण यादव की टीम ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद किया है। लकड़ी का परमिट न मिलने पर आरा मशीन को तत्काल सील कर दिया गया है। संबंधित आरा मशीन संचालक पर जुर्माना व अन्य कार्रवाई जल्द करने का दावा विभाग के द्वारा किया जा रहा है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बिसौवा में साहिल टिंपर के नाम से आरा मशीन संचालित होती है। वन सुरक्षा अभियान के क्रम में डीएफओ हरिकेश नारायण यादव ने आरा मशीन पर छापा मारा। लगभग 125 बोटा सागौन, नीम और महुआ की लकड़ी बिना परमिट के पाई गई। आरा मशीन संचालक लकड़ी के संदर्भ में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। बिना परमिट के लकड़ी के भंडारण का मामला सामने आने पर डीएफओ ने संबंधित आरा मशीन को सील करा दिया।
विज्ञापन

लगभग ढाई लाख रुपये जुर्माना आरा मशीन संचालक पर लगाए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। चर्चा है कि फरेंदा के जंगल से तस्करी के जरिए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित लकड़ी मेंहदावल में विभिन्न आरा मशीनों पर लाई जाती है। वन विभाग की इस कार्रवाई से आरा मशीन संचालकों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed