फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मतदान में महिलाओं का दबदबा, स्क्रूटनी में 1.40 प्रतिशत घटा मत

मतदान में महिलाओं का दबदबा, स्क्रूटनी में 1.40 प्रतिशत घटा मत

Mon, 13 May 2019 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो Santkabir Nagar/पुनीत कुमार मिश्र
Santkabir Nagar/पुनीत कुमार मिश्र Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
मतदान में महिलाओं का दबदबा, स्क्रूटनी में 1.40 प्रतिशत घटा मत
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में वोटिंग करने में महिलाओं का दबदबा रहा। वहीं विधानसभावार मतदान प्रतिशत में आलापुर सबसे और धनघटा दूसरे स्थान पर रहा। आलापुर में कुल 59.29 प्रतिशत, मेंहदावल में 51.98 प्रतिशत, खलीलाबाद में 52.04 प्रतिशत ,धनघटा में 56.42 प्रतिशत और खजनी में 53.31 प्रतिशत वोटिंग हुई। स्क्रूटनी के बाद संसदीय क्षेत्र संतकबीरनगर में कुल 54.32 फीसदी मतदान रहा।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र आलापुर में कुल 3,32,778 वोटर हैं। जिसमें से 177065 पुरुष और 155699 महिला वोटर है। इसमें से कुल 197306 वोटरों ने मतदान किया। जिसमें 97557 पुरुष और 99748 महिला वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल 59.29 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें 55.10 फीसदी पुरुष और 64.06 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र में कुल 445830 वोटर हैं। यहां कुल 231732 वोटरों ने मतदान किया। जिसमें 113622 पुरुष और 118110 महिला वोटरों ने वोटिंग की। यहां कुल 51.98 फीसदी वोटिंग हुई। जिसमें 46.75 फीसदी पुरुष और 58.24 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट डाला। खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र में 443220 वोटर थे। जिसमें 238980 पुरुष और 204229 महिला वोटर रहीं। यहां कुल 230638 वोटरों ने मतदान किया। जिसमें 115737 पुरुष और 115401 महिला वोटरों ने वोटिंग की। यहां 52.04 फीसदी मतदान हुआ। इसमें 48.22 फीसदी पुरुष और 56.51 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। धनघटा विधान सभा में कुल 367921 वोटरों में 198477 पुरुष और 169429 महिला वोटर हैं। यहां कुल 207597 वोटरों ने मतदान किया। जिसमें 103245 पुरुष और 104352 महिला वोटरों ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। यहां कुल 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 52.02 फीसदी पुरुष और 61.59 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। खजनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 369283 मतदाता हैं। जिसमें 205321 पुरुष और 163929 महिला वोटर हैं। यहां कुल 196880 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 99848 पुरुष और 97032 महिला वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल 53.31 फीसदी वोटिंग रही। जिसमें 46.63 फीसदी पुरुष और 59.19 फीसदी महिलाओं ने वोटिंग की। संसदीय सीट संतकबीरनगर पर कुल 1959032 वोटर हैं। जिसमें 1062862 पुरुष और 896078 महिलाएं हैं। कुल 1064153 वोटरों ने मतदान किया। जिसमें 529509 पुरुष और 534643 महिला वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 54.32 फीसदी वोटिंग रही। जिसमें 59.66 फीसदी महिला और 49.62 फीसदी पुरुष वोटिंग रहा। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि स्क्रूटनी कराई गई। जिसमें 54.32 फीसदी वोटिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed