फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   नामांकन का आखिरी दिन

नामांकन का आखिरी दिन

Tue, 23 Apr 2019 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
नामांकन का आखिरी दिन
संतकबीरनगर संसदीय सीट के लिए नामांकन पूरा, आज होगी पर्चों की जांच
विज्ञापन

भाजपा, बसपा कांग्रेस उम्मीदवारों समेत 27 ने किया है नामांकन
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन भी कांग्रेस उम्मीदवार भालचंद यादव ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा 12 अन्य उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन पत्र जमा किया। संतकबीरनगर संसदीय सीट के लिए कुल 27 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। बुधवार को इनकी जांच होगी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस संसदीय क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर दो ईवीएम मशीन लगानी पड़ेगी।
सुबह 11 बजे ही कांग्रेस उम्मीदवार भालचंद यादव नामांकन करने पहुंचे तो कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग आवाक रह गए। वजह यह कि एक दिन पहले ही बड़ी जनसभा व जुलूस के साथ कांग्रेस उम्मीदवार के तौर भालचंद यादव नामांकन कर चुके थे। इसके अलावा एंटी करप्शन डायनामिक पार्टी से कोईल, बहुजन मुक्ति पार्टी से आनंद कुमार गौतम, मनुवादी पार्टी से सुभाष चंद्र दुबे, भारतीय निषाद एकता संघ से हरिश्चंद्र निषाद, अलहिंद पार्टी से चंद्रशेखर, निर्दलीय अशोक कुमार, मित्रसेन यादव, भारतीय गोंडवाना पार्टी से दिनेश चंद्र गोंड, पीस पार्टी से कैलाशनाथ बेलदार, मौलिक अधिकार पार्टी से अखिलेश शर्मा तथा निर्दलीय सचिन राय व दिनेश जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


पहले 15 उम्मीदवार कर चुके थे नामांकन
संतकबीरनगर। इस संसदीय क्षेत्र के लिए 16 अप्रैल से नामांकन शुरू हुआ था। परंतु शुरूआत में ऐसा लग रहा था कि उम्मीदवारों की संख्या बहुत कम होगी। 18 अप्रैल को शोषित समाज दल से लोटन प्रसाद तथा हिंदुस्तान निर्माण दल के राजेंद्र पटेल ने नामांकन किया। शनिवार 20 अप्रैल को सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से बसपा उम्मीदवार भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी के अलावा निर्दलीय राजाराम, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के मोहम्मद अली, जनहित विकास पार्टी के मुन्नालाल ने नामांकन किया। सोमवार 22 अप्रैल को भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद व कांग्रेस उम्मीदवार भालंचद यादव के अलावा ओलमा काउंसिल के अल्तमस हुसैन, कर्नल राजेंद्र यादव, निर्दलीय सत्यनारायण, संतोष कुमार मिश्र, जयप्रकाश सिंह व रविंद्र कुमार यादव ने भी पर्चा दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed