फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा----

यूपी बोर्ड परीक्षा----

Thu, 14 Feb 2019 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा----
हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय में भी दो नकलची पकड़े गए
विज्ञापन

प्रथम पॉली में हाईस्कूल अंग्रेजी और दूसरी पॉली में इंटर की गृहविज्ञान विषय की परीक्षा थी
एक नकलची को केंद्र व्यवस्थापक ने, दूसरे को सचल दल ने पकड़ा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को सुबह की पॉली हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय और इंटरमीडिएट की बहीखाता तथा लेखाशास्त्र की परीक्षा हुई। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए। प्रथम पॉली में 29961 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। अनमें से 4331 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पॉली इंटरमीडिएट गृहविज्ञान की परीक्षा थी। इसमें 3171 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 29702 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मुुसहरा के परीक्षा केंद्र पर एक नकलची को केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़कर रस्टीकेट किया। दूसरे नकलची को जगराम इंटर कॉलेज खुजरा सुहावा में सचल दल संख्या चार की प्रभारी नीलम राय ने रस्टीकेट किया। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 4310 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी पॉली में इंटरमीडिएट वाणिज्य वर्ग की बही खाता तथा लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा थी। इसमें कुल 259 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पॉली में इंटरमीडिएट के गृहविज्ञान विषय की परीक्षा थी। इसमें 3171 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दोनों पॉलियों में सभी 81 केंद्रों पर परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को तहसील मुख्यालयों के संकलन केंद्र में जमा कराया गया। डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने बताया कि प्रथम पॉली में पकड़े गए दोनों अभ्यर्थियों को रेस्टीकेट कर दिया गया है। सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed